बोरिंग ठीक करने के लिए कुएं में उतरे एक किसान की दम घुटने से मौत | New India Times

अतीश दीपंकर/श्यामानंद सिंह, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

बोरिंग ठीक करने के लिए कुएं में उतरे एक किसान की दम घुटने से मौत | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के सनौला थाना अंतर्गत सरकंडा गांव के दक्षिण बिहार में बोरिंग ठीक करने के लिए कुआं के अंदर जाने के बाद दम घुटने से एक किसान की मौत हो गई जबकि उसे बचाने के प्रयास में दो और लोग की हालत भी गंभीर हो गई है।

बोरिंग ठीक करने के लिए कुएं में उतरे एक किसान की दम घुटने से मौत | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद मोफिज कुएं में लगे बोरिंग से अपने धान की खेती की सिंचाई कर रहा था। पानी की लेयर नीचे जाने के कारण मशीन से पानी निकलना बंद हो गई जिसे ठीक करने के लिए वह कुएं के अंदर गया जहाँ दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं बचाने के दौरान 2 आदमी बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए सनौला अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.