आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT;
मौ शहर के बस स्टैंड पर दरगाह के सामने शासकीय भूमि न० 375 पर अतिक्रमणकारियों द्वारा विगत 30 वर्षों से अवैध निर्माणरकर अपने घर व दुकान बनाये हुए थे। कल एसडीएम आशीष बसिष्ठ के निर्देशन में कई बड़े अधिकारियो ने काफी मशक्कत के बाद इस जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा लिया है। शासन की इस पर व्यवसायिक दुकानें और बस स्टैंड बनाने की योजना है।अतिक्रमण हटाने की इस मुहीम में तहसीलदार ओपी राजपूत, नायब तहसीलदार राकेश ढोढ़ी, मौ नगर परिषद सीएमओ दिनेश श्रीवास्तव अपने दल के साथ मौजूद रहे।
