कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने जीती हेरिटेज मैराथन प्रतियोगिता | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने जीती हेरिटेज मैराथन प्रतियोगिता | New India Times

11 दिवसीय पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार 9 अक्टूबर 2019 को शनवारा गेट पर आयोजित स्वच्छता अभियान एवं हैरीटेज मैराथन प्रतियोगता में कलेक्टर बुरहानपुर श्री राजेश कुमार कौल, ज़िला पंचायत बुरहानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहन सक्सेना, आयुक्त नगर पालिका निगम श्री भगवानदास भूमरकर, ज़िला पर्यटन अधिकारी श्री आर के सिंग, इन्टैक चेप्टर, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों में होशंग हवलदार, नयन कापड़िया, श्री शैली कीर, मेघनाथ पटले, चंद्रकांत पाटीदार, संतोष ठाकुर, तफ़ज़ील मुफ़्ती, मोहम्मद अनीस, नौशाद सर, याक़ूब बोरिंग वाला, हाजी ज़िया उल हक़ सहित कई अधिकारी व कर्मचारी, विद्यार्थी और जिले के 100 से अधिक नागरिकों ने शिरकत की।

क़मरूद्दीन फ़लक ने बताया कि कलेक्टर सहित सभी उपस्थित जनों द्वारा प्रातः 07.45 बजे से प्रातः 08.15 तक शनवारा गेट के आस-पास कचरा चुनकर सफ़ाई की गई। उसके पश्चात कलेक्टर साहब से हैरिटेज मैराथन प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का निवेदन किया गया लेकिन कलेक्टर महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि मैं स्वंय स्वंय सहभागी की भूमिका में हूं । अतः ज़िला पंचायत बुरहानपुर के सीईओ रोहन सक्सेना और इन्टैक चेप्टर बुरहानपुर की ओर से होशंग हवलदार ने हरी झंडी दिखाकर प्रातः 8 20 बजे प्रतियोगियों को मरीचिका गार्डन के लिए रवाना किया । प्रातः8.35 पर डौड़ समाप्त हुई ।35 से 50 साल के मुक़ाबले में सिंधी बस्ती तक क़मरुद्दीन फ़लक आगे थे लेकिन बाद में कलेक्टर साहब ने तेज़ रफ़्तारी के साथ दौड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया और क़मरुद्दीन फ़लक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । 18 से 35 वर्ष के मुकाबले में पुरुषों में विकास चौबे प्रवीण और कुणाल ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि इसी वर्ग के मुकाबले में महिलाओं में कुमारी सविता कुमारी चंचल और कुमारी शिल्पी ने पहला ,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.