देश भर में क्रेडिट कार्ड धारकों के ट्रांजेक्शन पर नज़र रख कर डाटा हैक करने वाले गिरोह के सरगना को साइबर पुलिस ग्वालियर ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

देश भर में क्रेडिट कार्ड धारकों के ट्रांजेक्शन पर नज़र रख कर डाटा हैक करने वाले गिरोह के सरगना को साइबर पुलिस ग्वालियर ने किया गिरफ्तार | New India Times

देश भर में क्रेडिट कार्ड धारकों के ट्रांजेक्शन पर नज़र रख कर डाटा हैक करने वाला गिरोह के सरगना को राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार-
1. दिल्ली में कई कॉलसेंटर चला चुका है आरोपी।
2. टीम को खुद सिखाता था हैकिंग के गुर।
3. बड़े बड़े लोगों के ट्रांसेक्शन पर रखता था नज़र, पिछले ट्रांसेक्शन की जानकारी देकर बनाता था अपनी धोखाधड़ी का शिकार।
4. प्रकरण में राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर पहले ही कर चुकी है मास्टरमाइंड टीम के सदस्य दिल्ली निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार।
5. Suttering plywood, Hardwood plywood, Indianmart जैसी कंपनियों से लेते थे लोगों के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी।
6. हैकिंग में है मास्टरमाइंड को महारथ हासिल, दिल्ली में खड़ी कर चूका है कई हैकरों की टीम और सिखा चुका है ठगी करने का तरीका।

विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजेश गुप्ता द्वारा अपराधों के तत्काल निराकरण हेतु हाल ही में दिए गए निर्देशों के पालन में की गई कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर श्री सुधीर अग्रवाल ने बताया आलोक शर्मा (एडवोकेट) द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड से विभिन्न वॉलेट या उपयोग करके 88040/-रुपये धोखाधडी करने के सम्बन्ध में एक शिकायती आवेदन पत्र ज़ोन ग्वालियर में दिया था जिस पर से अपराध 192 /19 धारा 420 भादवि एवं 66 सी, 66डी आईटी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
एसपी श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उक्त प्रकरण की विवेचना में पाया गया कि फरियादी के क्रेडिट कार्ड की जानकारी फ़र्ज़ी तरीके से ओटीपी लेकर धोखाधड़ी कर ली गई, पुलिस अधीक्षक साइबर द्वारा निरीक्षक मुकेश नारोलिया के नेतृत्व में विशेष साइबर एक्सपर्ट की टीम गठित कर उक्त प्रकरण के निराकरण हेतु लगाया गया टीम द्वारा प्रकरण में बारीकी से विश्लेषण कर पाया गया कि उक्त प्रकरण में धोखाधड़ी दिल्ली में रहकर एक गिरोह द्वारा की जा रही है। टीम द्वारा पहले ही संदीप कुमार, निवासी दिल्ली को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसकी गिरफ़्तारी के बाद प्रकरण में कई बड़े खुलासे हुए बाद टीम द्वारा आज दिनांक को गिरोह के मास्टरमाइंड पुनीत शर्मा पुत्र रवि प्रकाश शर्मा निवासी- क्यु 10/52 मंगोलपुरी दुर्बलनाथ मंदिर नई दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कई बड़े खुलासे किये है पूछताछ में बताया कि आरोपी की पूरी टीम Suttering plywood, Hardwoodplywood, Indianmart जैसी कंपनियों से लोगो के नंबर चुराती थी और आरोपी पहले भी दिल्ली के कई कॉलसेंटर भी चला चूका है एवं उनकी टीम ऑफर का लालच देकर लोगो से ओटीपी ले लेते थे और क्रेडिट कार्ड का डाटा ये लोग ऑनलाइन बिटकॉइन के माध्यम से खरीद फरोक करते थे। वरिष्ठ अधिकारीयों टीम को सफलता प्राप्त करने हेतु बहुत बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article