भारत सेवा न्यास मथुरा ने किया साहसी युवा पत्रकार का अभिनंदन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास मथुरा ने किया साहसी युवा पत्रकार का अभिनंदन | New India Times

विगत दिवस सिविल लाइन कचहरी क्षेत्र में सरेआम फायरिंग कर जनता में दहशत फ़ैलाने वाले युवक व उसकी महिला मित्र से अपने साहस व सूझबूझ की बदौलत जान जोखिम में डाल तमंचा छीनने और सिरफिरे को काबू में करने में पुलिस का सहयोग करने के लिए भारत सेवा न्यास ने भारत सेवा न्यास के सभागार में स्वागत कार्यक्रम में युवा पत्रकार आकाश चतुर्वेदी बैंकर का प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और पटुका उड़ाकर हार्दिक अभिनंदन कर स्वागत किया और उनके साहस की भूरि भूरि प्रशंसा कर सुखद भविष्य की कामना की।

स्वागत करने वालों में भारत सेवा न्यास के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव, भारत सेवा न्यास के संरक्षक मोहन श्याम प्रधान विजय उपाध्याय, उपाध्यक्ष रूस्तम लोधी, डॉ अनीता सिंह, संगीता पांडव, डॉ जयकुमार कुमार सिंह, महामंत्री अनुराग पांडे व संजीव चौधरी, संगठन महामंत्री विनित गौतम, जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एकेडमी के अध्यक्ष सतीश शर्मा, संगठन मंत्री दीपक अवस्थी, महाराज सिंह, आकाश सिंह राघव, प्रमोद सिंह, राजदीप गौतम, रेखा शर्मा, तनु शर्मा, पूजा ज्योति वंदना, सक्सेना प्रांजल पांडे, नेम कृष्ण, लीलाधर कृष्ण पांडव, युवराज सिंह, हरेंद्र सिंह परिहार, पुनीत सिंह अजीत सिंह, अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.