संदीप शुक्ला, इंदौर (मप्र), NIT:

साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए इंदौर पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर ज़ोन श्री वरुण कपूर के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम सभागृह में चलाये जा रहे 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 28.09.19 को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर में किया गया। जिसमें जुनीइंदौर, भवरकुआं तथा सराफा अनुभाग के लगभग 60 अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री गुरु पाराशर, सीएसपी सराफा श्री डी के तिवारी, सीएसपी जुनी इंदौर डी के तिवारी, टीआई भवरकुआ श्री संजय शुक्ला, टी आई सराफा श्री आर एन एस भदोरिया, टी आई छत्रीपुरा श्री संतोष यादव, इंचार्ज थाना राउजी बाज़ार एस आई आनंद वसुनिया और साइबर क्राइम प्रशिक्षक श्री गौरव रावल शामिल थे।
