संदीप शुक्ला/पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गोपाल किरण सेवा संस्थान के द्वारा 27/09/2019 को डिविज़नल कमांडेंट श्रीमती संगीता शाक्य (होमगार्ड ग्वालियर एवं चम्बल संभाग) की उपस्थिति में चंबल नदी के बाढ़ के समय रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने वाले जवानों को सम्मानित किया गया।
आज ग्वालियर स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में सैकड़ो ऑफीसर्स व जवानों का स्वागत कर सम्मानित उन्हें सम्मानित किया गया।
विदित हो कि जब 16 से 20 सितंबर के बीच कोटा राजस्थान से चंबल नदी में पानी छोड़े जाने पर 100 से अधिक गाँव मे बाढ़ की स्थिति निर्मित होने से करीब 10000 से भी अधिक लोगों को इस बचाव कार्य में संगीता शाक्य जी के कुशल नेतृत्व में सभी रेस्क्यू ऑफीसर्स और जो जवानों ने अपनी भूमिका निभाई वह काबिले तारीफ है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मात्र एक महिला प्लाटून कमांडर पूजा परमार थी जिन्होंने कि सैकड़ों बच्चो को अपनी गोद में ले जा कर जान बचाई जिसकी तारीफ तो जितनी भी की जाये कम है।
इस रेस्क्यू आपरेशन में पुलिस विभाग के प्रीति जोशी की भी एक अदभुत भूमिका रही। चूंकि वह एक डॉक्टर भी हैं तो मरीजो का इलाज और प्रसव पीड़ा के ग्रसित महिला का भी उचित उपचार किया। 
इस दौरान न्यू इंडिया टाइम्स के ग्वालियर व चंबल संभाग ब्यूरो चीफ संदीप शुक्ला और शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ पवन परूथी द्वारा कई जवानों को सम्मानित किया गया।
