वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

गोला रेंज के रजानगर बीट के गांव जमुनाबाद में ग्राम प्रधान अमर पाल सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय मीटिंग आहूत की गई। जिसमें गोला के वन क्षेत्राधिकारी बनारसी दास के द्वारा बताया गया कि वन के हिंसक जानवरों और मानव के बीच दूरी एवं अन्य हिंसक घटनाएं होती रहती हैं। आए दिन ग्रामीणों पर टाइगर आदि वन्य प्राणी हमले करते रहते हैं। जिसको रोकने के उद्देश्य से ग्रामीणों को इस मीटिंग के माध्यम से जागृत किया गया है। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बनारसी दास ने कहा कि जो गांव वन की सीमा के अंतर्गत आते हैं उनमें ग्रामीणों से निवेदन है कि वह अकेले ना जाएं जब भी खेतों में जाएं या हल्ला लगाते हुए जाएं खेतों की रखवाली हेतु ऊंचे ऊंचे मचान बनाएं तथा रात को अकेले ना जाएं यदि जाना जरूरी हो तो दो-तीन लोग जाएं जोरदार आवाज वाली वस्तु डंडा लाठी आदि लेकर जाएं। यदि कहीं पर जंगली जानवरों की आहट लगे तो फौरन ही वन विभाग को सूचित करें और वहां ना जाएं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जयराम सिंह व एस एस चौहान आदि ने अपने अपने विचार रक्खें एवं मीटिंग में आये हुये सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर एस एस चौहान. जयराम सिंह .अशोक वर्मा अशोक शुक्ला विनोदमिश्र वलिस्टर यादव. संजय आजाद सहित तमाम गांव वासी गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।
