शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस उप महानिरीक्षक शहर श्री इरशाद वली द्वारा निगरानी बदमाश व संपत्ति संबधी एवं अन्य प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तर श्री शैलेंद्र सिह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-04) श्री दिनेश कुमार कौशल के मार्गदर्शन में श्री दीपक नायक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैरागढ संभाग के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवपाल सिह कुशवाह द्वारा टीम गठित कर हथियार के साथ शातिर वाहन चोर को पकड़ा।
पुलिस द्वारा प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार थाना बैरागढ में दिनांक 21/09/19 को बैरागढ बस स्टैण्ड चौराहा थाने के सामने रोड पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति सीहोर तरफ से बिना नंबर की मोटर साईकिल से आ रहा था जिसे रोककर वाहन के दस्तावेज बताने के लिये कहा जो सकपकाने लगा जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर मे बाये तरफ एक धारदार छुरी रखे मिला जिससे उक्त छुरी के बारे मे पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर छुरी जप्त कर उक्त मोट साईकिल के दस्तावेज पेश करने को कहा जो कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सका, जिससे हिकमत अमली व सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त मोटर साईकिल बिना नंबर की लाल काले रंग की हीरो होण्डा सीडी डीलक्स को थाना कोहेफिजा क्षेत्र वीरविला होटल के सामने से करीबन 03 माह पूर्व स्वंय चोरी करना स्वीकार करने की बात कबूलने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाँक 550/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मोटर साईकिल को चोरी का होने का संदेह होने पर अपराध क्रमाँक 01/19 धारा 41(1-4) जा.फौ. / 379 भादवि मे जप्त कर आरोपी से नाम पता पूछा जो अपना नाम मुकेश मेहरा पिता रामनारायण मेहरा उम्र 28 साल निवासी ग्राम पीलूखेडी जिला सीहोर हाल टैगोर वार्ड थाना गांधीनगर जिला भोपाल का होना बताया जिसे उक्त दोनो अपराध मे गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी से अऩ्य वाहन चोरी की घटनाओ के बारे मे पूछताछ की जा रही जिससे भोपाल जिले व अन्य दीगर जिलो से चोरी हुये वाहन बरामद होने की संभावना है उक्त आरोपी आज भी किसी अपराध को अंजाम देने के मकसद से भोपाल आ रहा था बैरागढ पुलिस की सतर्कता से उक्त आरोपी अपने मंसूबो मे कामयाब नही हो सका वरना भोपाल जिले मे अन्य अपराधो को अंजाम दे सकता था ।
उक्त कार्यवाही में थाना बैरागढ प्रभारी शिवपाल सिह कुशवाह, उनि प्रकाश सिह राजपूत, सउनि पप्पू कटियार, प्र.आर. 2567 सरजन सिह, आर. 1702 वीरेंद्र बाथम, आर. 3745 माहवीर तिवारी, आर. 1549 अर्जुन वर्मा, आर. 2946 दीपक शर्मा, द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।
