अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा | New India Times

थाना मोहम्मदपुर खाला के छेदा चौकी में रविवार को मोहर्रम तथा गणेश चतुर्दशी के पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित गई। बैठक के दौरान शांति पूर्वक मोहर्रम का पर्व मनाने की अपील की।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा | New India Times

थाना प्रभारी मनोज शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रान्त लोगों की पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने मोहर्रम और गणेश चतुर्थी का त्यौहार आपसी सौहार्द और शांति पूर्वक ढ़ंग से सम्पन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहले हर त्यौहार शांतिपूर्वक मनाते आए हैं, वैसे ही इस बार भी भाई चारगी के साथ पर्व को मनाएं।एक दूसरे के त्योहारों का ख्याल रखें और माहौल बिगाड़ने तथा बच्चा चोरी अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख उनकी सूचना पुलिस को दें। इस मौके पर चौकी प्रभारी छेदा अमर बहादुर सिंह व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.