ग्वालियर की दिव्यांशी शिक्षा समिति ने बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत व उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर की दिव्यांशी शिक्षा समिति ने बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत व उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित | New India Times

ग्वालियर की दिव्यांशी शिक्षा समिति द्वारा वर्ष 2019 में बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को आज जैसी मिल स्कूल स्तिथ टैगोर हॉल में सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों, पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुनील शर्मा थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

उल्लेखनीय है कि समिति पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है और होनहार बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरित कर रही है। कार्यक्रम में सुरभि एक्सप्रेस प्रधान संपादक के.सी. राजपुरिया का सम्मान किया गया। समिति के संस्थापक विनोद सिंह तोमर और समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्तिथ थे।

By nit