हरी बाबू सम्राट बने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता के मथुरा महानगर अध्यक्ष | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

हरी बाबू सम्राट बने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता के मथुरा महानगर अध्यक्ष | New India Times

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता की एक आवश्यक बैठक लक्ष्मी नगर मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए संगठन को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से समिति की महिला प्रकोष्ठ को छोड़कर सभी इकाइयों को भंग किया गया था। आज बैठक के दौरान संगठन को और सक्रियता और मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक समाजसेवियों को शामिल किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि निष्क्रिय लोगों की संगठन में कोई जगह नहीं है जो लोग समाज के लिए आगे बढ़कर काम करेंगे उनको संगठन आगे बढ़ाने का काम करेगा और जो लोग उनके तीन कार्यक्रम में लगातार नहीं आएगा वह अब पदाधिकारी नहीं रहेगा। समाजसेवी हरी बाबू सम्राट को मथुरा महानगर का अध्यक्ष बनाया गया जिससे संगठन को महानगर में मजबूती मिलेगी। बैठक में हेमंत अग्रवाल बृजेश शर्मा राहुल शर्मा नीतू यादव रवि वर्मा मुकेश शर्मा चंद्र मोहन दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article