स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, हमें अपने स्वास्थ्य के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए: मोहम्मद हसीन अंसारी | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, हमें अपने स्वास्थ्य के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए: मोहम्मद हसीन अंसारी | New India Times

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, हमें अपने स्वास्थ्य के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि सफाई से हजारों प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है, उक्त विचार प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आरपीआई मोहम्मद हसीन अंसारी ने बीएनडी कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि मलेरिया, डेंगू, प्लेग, हैजा, टाइफाइड और पेट की तमाम सारी बीमारियां गंदगी के कारण ही पैदा होती हैं, हमें खाना खाने से पूर्व हाथों को खूब अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए तभी भोजन ग्रहण करना चाहिए। हमें नित्य क्रिया टॉयलेट आज से आने के बाद साबुन से हाथों को खूब अच्छी तरह धोना चाहिए जिससे बैक्टीरिया किसी भी तरह से हमारे शरीर में प्रवेश न कर सकें।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, हमें अपने स्वास्थ्य के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए: मोहम्मद हसीन अंसारी | New India Times

राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शकील सैफी जी के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में शिक्षा जागरूकता और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे अल्पसंख्यक वर्ग के लोग स्वास्थ्य, शिक्षित एवं जागरूक बन सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संचालिका मधु सिंह, मोहम्मद शकील अंसारी, नीरज यादव, दिनेश सिंह, मोहम्मद सलीम अंसारी समेत गणमान्य नागरिक व छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.