लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लहरपुर- भदफर मार्ग पर लैपटॉप व मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लहरपुर- भदफर मार्ग पर लैपटॉप व मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार | New India Times

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लहरपुर भदफर मार्ग पर हुई लैपटॉप व मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

विगत 23 अगस्त 2019 को क्षेत्र के लहरपुर-भदफर मार्ग पर ग्राम चनिया के पास क्षेत्र के मरसडां निवासी उमेश वर्मा पुत्र कुन्ज बिहारी के साथ 3 सशस्त्र बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से सक्रिय पुलिस ने कल की रात क्षेत्राधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह के निर्देशन में सूचना के आधार पर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के निकट घटना को अंजाम देने वाले चकलू पुत्र छोटकन्ने निवासी ग्राम इटौवा कोतवाली ईसानगर खीरी व नन्हे उर्फ़ अनूप पुत्र महेश निवासी इटौआ कोतवाली ईसानगर जनपद खीरी को मोटरसाइकिल से आते समय गिरफ्तार किया। जबकि एक अभियुक्त भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गये दो मोबाइल फोन एवं लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। दोनों बदमाशों को पुलिस ने सम्बन्धित मामले में जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article