दिनेश सैनी, चूरू (राजस्थान), NIT:

ज़िला मुख्यालय चूरु के पुलिस लाइन में चल रही आपणी पाठशाला में आज रिटायर्ड प्राध्यापक हीरालाल गोदारा गांव श्योपुरा बच्चों के बीच पहुँचे।
रिटायर्ड प्राध्यापक सुजला कॉलेज, सुजानगढ़ ने आपणी पाठशाला चूरू के बच्चों को आज विशेष ज्ञान दिया और अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों अभावों में सपने पलते हैं, अगर किसी के पास किसी वस्तु या ज्ञान का अभाव होता है तो वह व्यक्ति उस जरूरत को पूरा करने के लिए अथक मेहनत करेगा। आप सब बच्चे वास्तव में एक स्कूल से जुड़े यह चमत्कार से कम नहीं है, आज आप सब अभावों में अपना जीवन गुजारने के बाद भी शिक्षा से जुड़े हैं वह काबिले तारीफ है। निश्चित ही आपने बड़े सपने देखे हैं।
अपने संबोधन में गोदारा ने बताया की मुंशी प्रेमचंद, इब्राहिम लिंकन, अब्दुल कलाम जैसे हजारों महान शख्सियतों ने अभावों में जीवन गुजर-बसर करने के बावजूद भी पढ़ लिख कर मानव जीवन का एक विशेष मुकाम हासिल किया। उनसे प्रेरणा लेकर आप भी रोज पढ़ लिख कर एक बेहतर इंसान बनने और अच्छे रोजगार से अपने घर परिवार समाज व देश को आगे ले जाने के लिए अपनी शत प्रतिशत ऊर्जा लगाने की कोशिश करें। इस अवसर पर बच्चों की शिक्षा में स्टेशनरी, भोजन, वाहन आदि में सहयोग स्वरूप ₹40000 का चेक पाठशाला के मुस्कान संस्थान को भेंट किया।
इस अवसर पर साथ में आये श्योपुरा से ही मूलाराम मील व मोलीसर बड़ा के सरपंच गीता सिहाग, जीवन राम सियाग, रणवीर सियाग कॉन्स्टेबल बीरबल मील पवन सियाग शारदा आदि ने भी बच्चों को शिक्षा से जुड़े रहकर एक नया मुकाम हासिल करने को प्रेरित किया और साथ ही बच्चों को भोजन भी खिलाया।
कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड प्रोफेसर हनुमाना राम ईशरान ने किया।
