एक ही सीरीज का ₹50 का नोट लगभग हाफ इंची बड़ा आने से व्यवसायों में बनी संशय की स्थिति  | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;​एक ही सीरीज का ₹50 का नोट लगभग हाफ इंची बड़ा आने से व्यवसायों में बनी संशय की स्थिति  | New India Timesबिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के NH 80 किनारे हरिओम साड़ी सेंटर में सेंटर के मालिक त्रिभुवन कुमार गुप्ता के पास एक कस्टमर ने 50 रुपए का 2 नोट देकर गया। दोनों नोट एक ही जैसा है। लेकिन एक नोट लगभग हाफ इंच बड़ा है। जो नोट बड़ा है, उसका सीरीज नंबर 3BP 325012 जबकि दूसरे का सीरीज नंबर 3BP 3250 11 है। यह दोनों नोट एक ही जैसे हैं ।सब कुछ एक ही जैसा दिखता है। दोनों नोटों मैं 2016 लिखा हुआ है और दोनों नोट के गवर्नर एक ही अर्जित पटेल हैं। ऐसे में दुकानदार संशय की स्थिति में है। दुकानदार सरकार और रिजर्व बैंक के गवर्नर से यह जानना चाह रहे हैं कि क्या आगे भी इसी तरह का बड़ा नोट मार्केट में आएगी या यह बड़ा वाला नोट जाली है? ​एक ही सीरीज का ₹50 का नोट लगभग हाफ इंची बड़ा आने से व्यवसायों में बनी संशय की स्थिति  | New India Timesइस संबंध में एसबीआई के वरीय अधिकारी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह नोट शक के दायरे में आता है।SBI के वरीय अधिकारी ने बताया कि नोट में डिफरेंस नहीं आता है। अगर ऐसा है तो यह जांच का विषय है।

हालांकि इस तरह के नोट से व्यवसायों एवं आम जनता में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सेंटर के सहयोगी मुरली मनोहर गुप्ता ने सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से जानना चाहा है कि, ₹50 का लगभग हाप इंची बड़ा नोट ही मार्केट में आएगी या यह नोट डुप्लीकेट है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article