राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया में हुआ किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया में हुआ किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दिनाँक 19 अगस्त 2019 को बीबीएलसीइंटर कॉलेज खमरिया में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या प्रकाश वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद मां सरस्वती जी की बन्दना की गई। उसके बाद बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ईसानगर के अधीक्षक डॉ. बी. के. स्नेही ने बताया कि शासन के आदेशों के क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोर मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकार ने किशोरावस्था में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु हर ब्लॉक स्तर के हॉस्पिटल में अर्श काउंसलर की तैनाती की गई है।जहाँ पर सभी को मुफ्त सलाह और इलाज किया जाता है।किशोरावस्था की उम्र 11साल से 19साल की मानी जाती है।इस दौरान शरीर मे कई परिवर्तन होते है।इसी उम्र में लड़के गलत संगत में पड़कर धूम्रपान जैसे गुटखा, सिगरेट आदि के सेवन करने लगते है।जो जीवन को तबाह कर देते है।इस अवसर पर समस्त कर्मचारीगण और छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस दौरान पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,और इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्माननित किया गया।आज इस कार्यक्रम के दौरान समस्त आर.बी.एस.की टीमों द्वारा छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।जिनमें आंख खून, बीपी ,वजन आदि की जांच की गई तथा आयरन और एल्बेंडाजोल की गोलियां और किशोरियों को सैनेटरी नेपकिन बाँटे और साथ में ही उनका टिटनेस का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अवधेश मिश्रा सहायक नेत्र चिकित्सक ईसानगर द्वारा किया गया। इस दौरान शिक्षक हरेंद्र राव, रविंदर कुमार, राम औतार सहित समस्त शिक्षकगण, डॉ.आर. बी. गुप्ता, डॉ.संदीप गुप्ता, डॉ. प्रीती वर्मा, अवधेश मिश्रा, के. के. राव, राहुल कुमार, श्रीमती आराधना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.