बैतूलमाल संस्था के तत्वधान में संपन्न हुआ 27 वां सामूहिक निकाह | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बैतूलमाल संस्था के तत्वधान में संपन्न हुआ 27 वां सामूहिक निकाह | New India Times

बैतूलमाल संस्था एनजीओ के संयोजक मोहम्मद सादिक़ जहाज़ वाला ने बताया कि संस्था के तत्वाधान में मुख्यमंत्री निकाह योजना अंतर्गत 27 वां सामूहिक विवाह आज 18 अगस्त 2019 रविवार को इक़रा स्कूल लोहार मंडी बुरहानपुर में संपन्न हुआ जिसमें 16 जोड़ों का निकाह सर्वश्री मौलाना कलीम अशरफ अशरफी, मौलाना अतीक़ इशाअती (मदरसा फ़ैज़ूल ऊलूम), मौलाना ग़फ़्फ़ार साहब एवं क़ाज़ी कमाल उद्दीन ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर बुरहानपुर के लोकप्रिय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, मोमिन जमाअत बुरहानपुर के उपाध्यक्ष हाजी आरिफ अंसारी अलीग सहित गणमान्य लोगों ने शिरकत करके नव दम्पत्तियों को अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में मोहसिन ए अदब सेठ रियाज़ उद्दीन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिदायत उल्ला लल्लू आदि ने भी शिरकत की। बैतुलमाल संस्था के पदाधिकारियों में एम एस जहाज़ वाला, फ़हद जहाज़वाला, डाक्टर लारैब एजाज़ अंसारी, शकील क़ुरैशी, शेख मुश्ताक़,अता उल्ला खान, रफ़ीक़ टेलर, इक़बाल गुड्डू आदि ने सहयोग देकर सामूहिक निकाह के आयोजन को सफल बनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article