ग्वालियर के मलगढ़ा चौराहे पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद श्री शेजवलकर ने किया भूमिपूजन | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के मलगढ़ा चौराहे पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद श्री शेजवलकर ने किया भूमिपूजन | New India Times

अमरशहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा मलगढ़ा चौराहे पर लगाई जायेगी, इसके साथ ही चौराहे को अत्याधुनिक बनाया जायेगा। मलगढ़ा चौराहे एवं हजीरा थाने का नाम भी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखा जायेगा। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के आतिथ्य में शुक्रवार को मलगढ़ा चौराहे पर रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापना के भूमिपूजन समारोह में यह बातें कहीं।

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान को हम भुला नहीं सकते हैं। हम सबको उनके बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। उन्होंन कहा कि रानी अवंतीबाई ने जिस प्रकार अपने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, उनके संघर्ष और बलिदान को हम सब नमन करते हैं। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि देश की आजादी के बाद हम सबको अपने समाज और देश के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

ग्वालियर के मलगढ़ा चौराहे पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद श्री शेजवलकर ने किया भूमिपूजन | New India Times

श्री तोमर ने कहा कि मलगढ़ा चौराहे पर अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही चौराहे का भी सुनियोजित विकास किया जायेगा। इसके लिए नगर निगम के साथ-साथ आवश्यकता पड़ी तो प्रदेश सरकार की ओर से भी मदद उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि समाज की मांग पर मलगढ़ा चौराहे एवं थाने का नाम रानी अवंतीबाई के नाम पर रखा जायेगा। इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण की जायेंगी।

उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिलावट करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है। इस अभियान को जन अभियान बनाना होगा। मिलावट करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई हो, इसके लिए हम सबको जागरूक रहकर अभियान में सहभागी बनना चाहिए।

क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि मलगढ़ा चौराहे पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। समाज की ओर से इसकी मांग लम्बे समय से की जा रही थी। समाज की मांग पर निगम की ओर से लगाई जा रही प्रतिमा से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा ‍ हमें अपने देश को आजाद कराने वाले वीर सैनानियों का सदैव नमन करना चाहिए। उनके द्वारा किए गए बलिदान को हम भुला नहीं सकते हैं। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि है।

सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि 1857 की क्रांति की नायिका रानी अवंतीबाई लोधी ने अपना सर्वस्व न्यौछावर देश पर किया। उनकी शहादत को हम सब नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शीघ्र प्रतिमा की स्थापना की जाए, ताकि उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिमा का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हो सके। रानी अवंतीबाई की जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का जो कार्यक्रम निगम द्वारा आयोजित किया गया है, वह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि मलगढ़ा चौराहे का विकास भी भव्य रूप में किया जाए, ताकि आने वाले दिनों में वीरांगना की प्रतिमा और चौराहा एक दर्शनीय स्थल बन सके।

By nit