दिनदहाड़े किराना व्यापारी से बंदूक की नोंक पर लाखों की लूट | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

दिनदहाड़े किराना व्यापारी से बंदूक की नोंक पर लाखों की लूट | New India Times

क़ुक्षी के थानान्तर्गत आने वाले ग्राम अंबाड़ा औऱ धुलसर के मध्य क़ुक्षी के किराना व्यापारी महेंद्र जैन (डालडा) को दिन दहाड़े सुबह लगभग 10 बजे दो नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर लूट कर सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल घायल जैन से मिलने शासकीय हॉस्पिटल पहुचे औऱ उनका हाल जाना।
घायल जैन ने लूट की घटना में बताया कि वे सिंघाना से व्यवसाय की वसूली कर लौट रहे थे धुलसर और अंबाड़ा के बीच दो मोटर साइकिल सवारों ने उन्हें रौक कर पैसे से भरा उनका बेग छिनने लगे नही दिए जाने पर मारपीट कर गाड़ी से धकेल कर उनका बेग छिनने लगे अंततः रिवाल्वर निकाल कर उनसे बेग छीनकर ले गए जिसमे करीब एक लाख 20 हजार रुपये थे और उन्हें गड्ढे में धकेल गए।
बीच बचाव करने आये अन्य राहगीरों को भी बंदूक दिखाकर पीछे हटने को कहा औऱ बिना नम्बर प्लेट की होंडा शाइन मोटर साइकिल से लूट की रकम लेकर वापस सिंघाना रोड की ओर भाग गए। क़ुक्षी से लौहारी जा रहे शिक्षक जितेंद्र भावसार ने जैन को पहचान कर पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी।पुलिस ने मौका पर पहुच कर घायल जैन को उपचार के लिए क़ुक्षी लाए। शासकीय चिकित्सालय पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े,पार्षद हरीश सेन, लोकेश सरदार, चन्दू मुकाती, प्रेस क्लब अध्यक्ष आशीष परसाई ने जैन से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article