रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में आजादी की 73 वीं वर्षगांठ पर मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय पर भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर परिषद पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास डावर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। आजाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बस स्टैंड पर नगर परिषद उपाध्यक्ष आसमा मेहबूब द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मेघनगर के दशहरा मैदान पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेमसिंह भाबर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 
लोकप्रिय समाजसेवी व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया के कार्यालय पर श्री सुरेश चंद जैन (पप्पू भैया) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। रामदल अखाड़े पर रामदल अखाड़े के संचालक और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पुरुषोत्तम प्रजापति द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी तरह अन्य संस्थाओं पर भी ध्वजारोहण किया गया।

रिमझिम फुहारों के बीच 73 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर के मुख्य स्थल दशहरा मैदान में रंगारंग कार्यक्रम में देशभक्ति के तरानों पर स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नगद राशि भी उपहार स्वरूप भेंट की।
इसी आयोजन में पत्रकारों का भी हुआ सम्मान

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए नगर के पत्रकार श्री विमल कुमार जैन, रहीम शैरानी हिंदुस्तानी एवं सुनील डाबी को रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
पत्रकारों का सम्मान अनुविभागीय अधिकारी पराग जैन, नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विकास डावर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह रावत, रोटी क्लब अपना के संरक्षक भरत भाई मिस्त्री, अध्यक्ष महेश प्रजापत और सचिव सुमित जैन ने किया।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेम भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया, उपस्थित थीं। पत्रकारों के सम्मान किये जाने पर स्थानीय पत्रकारों और इष्ट मित्रों ने बधाईयां दीं।
मेघनगर के दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन युवा पत्रकार निलेश भानपुरिया द्वारा किया गया।
