पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विवादित बयान की कांग्रेस ने की निंदा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विवादित बयान की कांग्रेस ने की निंदा | New India Times

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरु को “अपराधी ” कहे जाने की मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश प्रवक्ता सैयद ख़ालिद कैस एडवोकेट ने तीखी निंदा करते हुऐ इसे शिवराज सिंह के मानसिक दिवालियापन की संज्ञा दी है। अपने प्रेस बयान में सैयद ख़ालिद कैस ने कहा कि मध्यप्रदेश से सत्ता जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान अपनी हार पचा नहीं पा रहे हैँ। भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश निकाला के बावजूद भी वह मध्यप्रदेश की राजनीति से अपना मोह भंग नहीं कर पा रहे हैँ। पूर्व विधायक द्वारा एमपी नगर गुमठी मामले में कूदना और अब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के आंशिक संशोधन पर शिवराज सिंह चौहान अपने वक्तव्य में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को अपराधी कह रहे हैँ, यह तीखी निंदा का विषय है। शिवराज सिंह चौहान को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी चाहिऐ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article