स्वच्छता बनाये रखना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है: इमरान अली | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

स्वच्छता बनाये रखना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है: इमरान अली | New India Times

जनपद सीतापुर के ब्लॉक पहला में भारत सरकार के निर्देशानुसार एन.वाई.के.एस. सीतापुर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत गहिला में व दारूल उलूम सिद्दकिया मदरसा में एन.वाई.वी. इमरान अली ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत रैली, संगोष्ठी, वाद विवाद एवं विभिन्न पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इमरान अली ने कहा कि स्वच्छता बनाये रखना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है एवं स्वच्छ पर्यावरण ही विकसित राष्ट्र की संकल्पना का आधार होता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रफीक, सीबा, मो. शरीफ, राणे, सबा खातून, मिश्री लाल व अध्यापक गण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article