प्रभारी ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री पाराशर का स्थानांतरण, सैय्यद अतीक़ अली को मिली प्रभारी डीईओ की ज़िम्मेदारी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रभारी ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री पाराशर का स्थानांतरण, सैय्यद अतीक़ अली को मिली प्रभारी डीईओ की ज़िम्मेदारी | New India Times

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर की हैसियत से पदस्थ श्री पी एन पाराशर का खंडवा तबादला होने से शनिवार को उनका विदाई समारोह का आयोजन विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया और नए पदस्थी स्थान की ज़िम्मेदारी संभालने हेतु भारमुक्त भी कर दिया गया। श्री पाराशर के स्थानांतरण के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पद का दायित्व श्री सैय्यद अतीक़ अली को सौंपा गया है। श्री सैय्यद अतिक़ अली का शुमार एक योग्य ईमानदार, सक्षम और कर्मठ अधिकारी के तौर पर होता है और विभाग में उनको सम्मान एवं प्रतिष्ठा की नज़र से देखा जाता है। श्री सैय्यद अतीक़ अली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर का दायित्व मिलने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। शिक्षा विभाग से संबंधित सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अशैक्षणिक संवर्ग के कर्मचारियों ने श्री अतीक़ अली को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article