कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के सौजन्य से सहज ईको कैंप की ओर से किया गया पौधारोपण व साफ-सफाई | New India Times

पीयूष मिश्रा, कंडाघाट (हिमाचलप्रदेश), NIT:

कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के सौजन्य से सहज ईको कैंप की ओर से किया गया पौधारोपण व साफ-सफाई | New India Times

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के सौजन्य से सहज ईको कैंप की ओर से पौधारोपण व सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा 50 से भी अधिक विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए।

कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के सौजन्य से सहज ईको कैंप की ओर से किया गया पौधारोपण व साफ-सफाई | New India Times

रेलवे स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट दिनेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को रेलवे की कार्यप्रणाली, रेलवे में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी और सभी आये शिक्षकों, विद्यार्थियों ने रेल यात्रियों को पोस्टर के माध्यम नारे लगाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रोफेसर सुनीला शर्मा, प्रोफेसर राजेंदर सिंह पापता ने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली निकालकर सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, सफाई करने के लिए जागरूक किया। स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट दिनेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को कालका, शिमला, विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिक श्री भरतकुमार गुप्ता एवं स्नेही गुप्ता द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के सौजन्य से सहज ईको कैंप की ओर से किया गया पौधारोपण व साफ-सफाई | New India Times

इस मौके पर मुख्यरूप से प्रोफेसर राजेंदर सिंह पापता, सुनीला शर्मा, उपमा, अमृत कविता, राधा यशिका, नीरजा, मीनू सहित लगभग 80 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। स्टेशन सुपरिन्टेन्डेन्ट दिनेश शर्मा ने सभी आगन्तुओं का आभार प्रकट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article