लाईन चालु होने से पहले ही करीब 31 बिजली के खंभों के तार चोरी | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:लाईन चालु होने से पहले ही करीब 31 बिजली के खंभों के तार चोरी | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा के विधुत मण्डल ग्रिड से बोलासा के लिये ठेकेदार के द्वारा 11 केवी के लिये नये बिजली के पोल खंबे लगाकर तार डाल कर विधुत मण्डल को सुपुर्द करने के पहले ही करीब 31 पोल से तार चौरी हो गए और घटिया निर्माण कार्य की वजहा से पोल झुक गये हैं।
बताते है ठेकेदार द्वारा सर्विस लाइन मे डाले गये थे। ठेकेदार द्वारा डाले गए पोल खंभे देखे तो घटीया कार्य की पोल खुद पोल ही खोल रहे हैं। हमारे द्वारा लिए गए चित्र बता रहे हैं, ठेकेदार द्वारा लगाए गए पोल के घटिया निर्माण के कारण पोल खंबे झुक गये हैं और गिरने की स्थिति में हैं जिससे सरकार को लाखों का नुकसान होगा।
बिजली की सर्विस लाइन से हुए तार चौरी की सुचना झकनावदा चौकी पर दी गई है ओर उक्त कार्य करने वाले ठेकेदार से दूरभाष पर चर्चा करना चाहा लेकिन ठेकेदार ने फोन रिसीव नहीं किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article