पत्रकार धमकी मामले में सैलानी बाबा ट्रस्ट अध्यक्ष पर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा ( महाराष्ट्र ), NIT; ​पत्रकार धमकी मामले में सैलानी बाबा ट्रस्ट अध्यक्ष पर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Times
हाजी हज़रत अब्दुल रहमान उर्फ़ सैलानी बाबा की दरगाह की देखभाल के लिए बनाई हुई अस्थाई समिति के अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को धमकाते हुए गालीगलौज की गई थी, तत्पश्चात आज पत्रकार की शिकायत पर रायपुर पुलिस थाने में अस्थाई समिति के अध्यक्ष के खिलाफ धमकाने और गालीगलौज करने के आरोप के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है।​पत्रकार धमकी मामले में सैलानी बाबा ट्रस्ट अध्यक्ष पर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Timesनागपुर से प्रकाशित होने वाले एक हिंदी साप्ताहिक के पत्रकार मो.हसन अब्दुल खालिक इनामदार (29) निवासी पिपलगांव राजा, तह.खामगांव ने आज 25 मार्च को रायपुर थाने में लिखित रूप से दी शिकायत में कहा है कि वह 21 मार्च को सैलानी बाबा के उर्स के समापन अवसर पर खबर संकलन के लिए गए थे तब दोपहर 12 से 1 बजे के दौरान दरगाह में दान पेटियां खोली जा रही थीं,  इसीलिए पत्रकार ने कहा कि दान पेटियां मीडिया और पंचों के सामने खोली जाए। इसी बात से शे.समद शे.चाँद, अध्यक्ष अस्थाई समिति सैलानी दरगाह आग बगुला हो गए और पत्रकार को धमकाते हुए कहा कि “दो मिनट भी नही लगेंगे हिसाब किताब चुकता करने में, तुम को गायब कर डालूँगा” इस प्रकार की धमकी देते हुए पवित्र स्थल दरगाह में खड़े रहते हुए अश्लील गालग्लोज की। इस शिकायत के आधार पर रायपुर पुलिस थाने में सैलानी ट्रस्ट के अध्यक्ष शे.समद शे.चाँद के खिलाफ भादवि की धारा 504,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article