मध्य-प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश के तीन मंत्रियों से बुरहानपुर के विधायक शेरा भैया के नेतृत्व में बुनकर प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य-प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश के तीन मंत्रियों से बुरहानपुर के विधायक शेरा भैया के नेतृत्व में बुनकर प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात | New India Times

मोमिन जमाअत बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, उपाध्यक्ष हाजी आरिफ अंसारी अलीग, सचिव एडवोकेट हाजी शाहिद मोहम्मद अंसारी, पावर लूम बुनकर संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रियाज़ अंसारी और लायंस क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष डॉक्टर एस एम तारिक़ पर आधारित एक प्रतिनिधिमंडल ने बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से भोपाल में मुलाकात कर बुनकरों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने पर एक विशेष चर्चा की।

मध्य-प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश के तीन मंत्रियों से बुरहानपुर के विधायक शेरा भैया के नेतृत्व में बुनकर प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात | New India Times

मोमिन जमाअत के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने बताया कि मोमिन जमाअत बुरहानपुर द्वारा एक मेमोरेंडम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी की सेवा में प्रस्तुत करते हुए निवेदन किया गया है कि बुरहानपुर में पावरलूम उद्योग के विकास हेतु निजी क्षेत्र के माध्यम से 100 एकड़ जमीन पावर लूम पार्क बनाने के लिए आवंटित की जाए जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर प्रिंसिपल सेक्रेट्री को तदाशय के आदेश भी जारी कर दिए। बुनकरों को सस्ती दर पर बिजली देने या अधिक सब्सिडी देने की मांग भी बुनकर प्रतिनिधिमंडल के द्वारा की गई जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सब्सिडी में वृद्धि करना फिलहाल संभव नहीं है यद्यपि एक रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बुनकरों को बिजली दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

मध्य-प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश के तीन मंत्रियों से बुरहानपुर के विधायक शेरा भैया के नेतृत्व में बुनकर प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात | New India Times

प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ़ अक़ील, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट एवं नगरीय विकास मंत्री हर्षवर्धन सिंह से भी भेंट कर तीनों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने भी बुनकरों की विभिन्न 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा के सभापति महोदय को एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव देकर विभिन्न बुनकर समस्याओं का उल्लेख करते हुए गंभीरता पूर्वक उनसे समाधान की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.