अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

उत्तर प्रदेश के अमेठी में पदस्थ भिण्ड के रहने वाले सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियें में मौत हो गई। मृतक जवान का शव भिण्ड पहुंचते ही कालोनी में मातम पसर गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुये जांच की मागं की है जबकि सीएआरपीएफ जवान संतोश के शव के पास से एक सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें आत्महत्या का कारण पत्नी को केंसर होना बताया गया है। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी को किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं है।
दरअसल शास्त्री नगर ए ब्लोक में रहने वाले संतोष शर्मा सीआरपीएफ में उत्तर प्रदेश के अमेठी में तैनात थे जहां पर बीती बृहस्पति-शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। अमेठी पुलिश को डेड बाडी के पास एक सुसाईड नोट बरामद हुआ है जिसमें मौत के लिये पत्नी को कैंसर होना बताया गया है लेकन डेड बाडी शास्त्री नगर पहुंचने पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की हत्या की गई है और उनके पास मिला सुसाईड नोट फर्जी है क्योंकि मृतक की पत्नी को कैंसर क्या कोई भी बीमारी नहीं है। संतोष की हत्या की गई है लिहाजा जांच होनी चाहिये। वहीं देहात थाना प्रभारी सीपीएस चौहान के समझाइश के बाद परिजन मृतक जवान को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
