अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:
बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी उर्फ तुलसीदास के नेतृत्व में अधिवक्ताओ ने उप जिलाधिकारी मेजा दयाशंकर पाठक से मिलकर शासन द्वारा प्रस्तावित ग्राम न्यायालय की स्थापना तहसील मुख्यालय में न करके लखनपुर स्थित पीडब्लूडी के डाक बंगले में करने का विरोध किया।अध्यक्ष तुलसीदास तिवारी ने कहा कि तहसील मुख्यालय में पर्याप्त जगह होते हुए ग्राम न्यायालय को तहसील से हटाने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को असुविधा होगी। श्री तिवारी ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर ग्राम न्यायालय की स्थापना तहसील मुख्यालय में करने की माँग की।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से बार मंत्री राज कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रमेश बाबू मिश्र, वरिष्ट अधिवक्ता सतीश चंद्र दुबे, अरुण तिवारी, सुरेंद्र मिश्र, रामेश्वर मिश्र, दिलीप मिश्र, राजेश्वरी मिश्रा, कुशल दुबे, महेंद्र दुबे, राजेश पांडेय, रजनीश दुबे, रितेश मिश्र, राकेश दुबे, विजय प्रताप सिंह सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
