सभासदों को ठोकने की धमकी देने वाले ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

सभासदों को ठोकने की धमकी देने वाले ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज | New India Times

बृजेश गुप्ता की तहरीर पर सम्मनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीजेपी के नगर मंत्री सुनील दुबे सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को लेकर सम्मनपुर थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है।

सभासदों को ठोकने की धमकी देने वाले ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज | New India Times

बीते सोमवार की रात कुर्की बाजार में एक शादी समारोह में पहुंचे सुनील दुबे ने बृजेश गुप्ता को देखते ही आग बबूला हो गया और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा देखते ही देखते सुनील और बृजेश के बीच विवाद बढ़ता गया इसी बीच सुनील दुबे अपने पांच समर्थकों के साथ अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की धमकी दे डाली।

सभासदों को ठोकने की धमकी देने वाले ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज | New India Times

पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल अकबरपुर नगर कोतवाल और सम्मनपुर थाने को दी, दूसरी तरफ सुनील दुबे ने कहा कि किसी प्रकार का विवाद वहां नहीं हुआ आरोप झूठा बेबुनियाद है। मनोज गुप्ता से हमारा संबंध होने के कारण इनको ईर्ष्या है। मगर शादी समारोह में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमकर बवाल हुआ था, मौजूद बीजेपी के नगर अध्यक्ष ज्ञान मोदनवाल ने मामले की वजह बताया, अकबरपुर नगर पालिका के सभी सभासदों ने बजट बोर्ड का बहिष्कार किया था क्योंकि नगर पालिका में हुए करोड़ों के कार्य बिना टेंडर के और सभासदों को पता नहीं भ्रष्टाचार और मानक के विपरीत काम करवाना इन सभी मुद्दों को लेकर उच्चाधिकारियों से जांच करवाने की मांग की गई थी जिस कारण सभी पालिका के चहेते ठेकेदारों का पैसा रुका गया, जिसको लेकर बौखलाए सुनील दुबे ने शादी समारोह में गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी।
मामले को लेकर सम्मनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बृजेश गुप्ता की तहरीर पर सुनील दुबे सहित पांच अज्ञात पर गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। यह मामला काफी तूल पकड़ा। जिसको लेकर सुनील दुबे पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 147, 506, 504, धाराओं मुकदमा पंजीकृत है।

By nit