जिला हज कमेटी बुरहानपुर का गठन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला हज कमेटी बुरहानपुर का गठन | New India Times

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं राज्य हज कमेटी के सचिव दाऊद अहमद खान द्वारा अपने पत्र क्रमांक 494 दिनांक 22-6 -2019 द्वारा 11 सदस्यों पर आधारित बुरहानपुर जिले की हज कमेटी का गठन किया गया है। नवगठित जिला हज कमेटी में समर्पित हज कार्यकर्ता हाजी मतीन अजमल को अध्यक्ष एवं रियाज़ुल हक अंसारी को उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है। अन्य पदाधिकारियों में मोहम्मद हनीफ खान को सचिव, अब्दुल वहीद बाबू काका को सह सचिव एवं रियाज़ फारूक़ खोकर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 6 सदस्यों की कार्यकारिणी में सर्वश्री इरफान खान, फरहान शाह, डॉक्टर रिजवान, असगर साहब, डॉक्टर जावेद खान और मौलाना नईम फैज़ी को शामिल किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां पूरे प्रदेश में सरकार ने प्रदेश एवं जिला स्तर की हज कमेटियों के गठन में ऐसे सेवकों को जगह दी गई है जो हज के क्षेत्र में कार्य निःस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। बुरहानपुर में भी हाजी मतीन अजमल और रियाज उल हक अब्दुल हक इसके उदाहरण हैं।

By nit