मज़हब के नाम पर माॅब लिंचिंग: मुस्लिम समुदाय का फूटा गुस्सा, सभी धर्म के लोगों ने मिलकर माॅब लिंचिंग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मज़हब के नाम पर माॅब लिंचिंग: मुस्लिम समुदाय का फूटा गुस्सा, सभी धर्म के लोगों ने मिलकर माॅब लिंचिंग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

मज़हब के नाम पर हो रही लिंचिंग को बंद करने और तबरीज़ के गुनहगारों को फांसी देने की मांग को लेकर बुधवार को भोपाल में सभी धर्मों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

मज़हब के नाम पर माॅब लिंचिंग: मुस्लिम समुदाय का फूटा गुस्सा, सभी धर्म के लोगों ने मिलकर माॅब लिंचिंग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

माॅब लिंचिंग बंद करो, तबरेज के गुनहगारों को फांसी दो, भारत को भारत रहने दो, लींचिंग्सतान मत बनाओ जैसे नारों के साथ सैकड़ों की तादात में हर समुदाय के लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल हिन्दू मुस्लिम सभी ने मांग की कि माॅब लिंचिंग के शिकार हुईं तबरेज़ को इंसाफ दिया जाये और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाये। इसकी मांग करते हुए माननिये सुप्रीमकोर्ट से मांग की है आरोपियों को माॅब लिंचिंग के लिए सख्त से सख्त कानून बनाया जाये।

मज़हब के नाम पर माॅब लिंचिंग: मुस्लिम समुदाय का फूटा गुस्सा, सभी धर्म के लोगों ने मिलकर माॅब लिंचिंग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

इस मौके पर कई मुस्लिम संस्थाओं ने भी विरोध में हिस्सा लिया। मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष मुनावर खान, इन्सानी बिरादरी के अध्यक्ष एडवोकेट आबिद साहब, मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद माहिर साहब, प्रदेश प्रवक्ता अनस अली, जिला अध्यक्ष मुजाहिद खान, जिला उपाध्यक्ष रऊफ मुजदिद्दी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नवाब शाहनवाज़ खान (पत्रकार), इरशाद अली खान मुख्य रूप से इस मौके पर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.