रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के राणापुर में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण में राणापुर विकास खंड के समस्त प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रवेश उत्सव के दौरान नव प्रवेशित छात्रों का स्टाफ ने तिलक पुष्पमाला पहना कर स्वागत कर पुस्तके वितरण कि। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को कुमकुम तिलक लगाकर व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा, यतींद्र डाेषी, पीटर बबेरिया, परिहार सर सहित विद्यार्थी मौजूद थे। वही शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। इस दाैरान छठी से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को किताबें वितरण की गई। प्रधान पाठक माेहनलाल गेहलाेद, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष, (शिक्षिका) पदमा माहेश्वरी, (शिक्षक) करणसिंह परमार (पार्षद) लक्ष्मी वागुल, व सुरेश वागुल आदि मौजूद थे। शासकीय बुनियादी प्राथमिक विद्यालय क्र.2 में सभी विद्यार्थियों काे किताबें वितरण की। जब स्कूल में पहुंचे बच्चों को किताबें वितरण की तब हाथों में किताबें पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। (शिक्षक) कालुसिंह सिंगाड़ व स्टाफ मौजूद था।
