हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

नवागत कोतवाल विकास मिश्रा की अध्यक्षता में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्निहोत्री एवं नवागत कोतवाल विकास मिश्रा एवं अपने स्टाफ के साथ सघन चेकिंग कर लोगों में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की।

चेकिंग अभियान के दौरान कई गाड़ियों के चालान काटे गये एवं कई गाड़ियों के मालिक ने जुर्माने की राशि को स्वीकार कर जुर्माना अदा किया। हेलमेट पहनने के बारे में चालकों को जानकारी दी गई क्योंकि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है।

शाम को मज़ाशाह से लेकर शहर बाजार बस अड्डे, पुलिस चौकी समेत अन्य मुख्य मार्गो मे पैदल मार्च कर अपराधियों के होश फाख्ता कर दिए क्योंकि जैसा नाम वैसे गुण विकास मिश्रा बहुत ही अनुभवी कोतवाल लहरपुर को मिले हैं क्योंकि वह अपने अनुभव का अलग खासा इस्तेमाल करते हैं इसीलिए सघन चेकिंग अभियान के दौरान उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पैदल मार्च कर अपराधियों के लिए एक चुनौती सिद्ध करना साबित कर रहा है क्योंकि कोतवाल श्री मिश्रा जी एवं इंस्पेक्टर श्री अग्निहोत्री जी अपने कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतते हैं वह हमेशा सक्रिय रहते हैं उनका पैदल मार्च करना यह सिद्ध करता है कि जल्द ही लहरपुर की जनता चोरों एवं अन्य प्रकार के अपराधों के आतंक से मुक्त हो जाए।
