अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहा है टिकटों की कालाबाजारी का खेल | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहा है टिकटों की कालाबाजारी का खेल | New India Times

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकटों की कालाबाजारी को लेकर वर्षों से दलालों का वर्चस्व कायम है। रेलवे सुरक्षा बलों का भी इन दलालों से अच्छी सांठगांठ है इसीलिए तो इन दलालों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। तत्काल टिकटों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए अब्बास रिजवी” अजय, शैलेश, मोहन, सुनील, के साथ-साथ दर्जनों लोगों ने बताया कि गर्मियों के सीजन और शादी विवाह के चलते रेल यात्रियों में टिकटों को लेकर मारामारी रहती है, जिसका फायदा काउंटर बाबू से लेकर रेलवे अफसर इसका उठाते हैं। टिकटों के दलाल और अवैध कारोबारी इसका जमकर फायदा उठाते हैं दलाल मुंह मांगे दामों पर टिकट बेचते हैं।
भीषण गर्मी जून-जुलाई की स्कूल की छुट्टियों में जहां आम आदमी रेलवे सफर कर घूमने जाने की तैयारी करना चाहता है, वही एक कन्फर्म रेल टिकट के लिए परेशान है, मारामारी दिल्ली हो या मुंबई, कोलकाता ,हो या गुजरात वहीं दलालों का नेटवर्क बड़े पैमाने पर रेल टिकटों की कालाबाजारी कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई तत्काल सेवा में भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर दलाल लाखों रुपये कमा रहे हैं, जबकि रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर घंटों लाइन में लगे लोगों को परेशानी झेलने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाता। ऐसा नहीं है कि इस बात की खबर डीआरएम रेल मंत्रालय या संबंधित विभाग को नहीं है, बावजूद रेल टिकटों की कालाबाजारी का खेल बदस्तुर जारी है।अकबरपुर रेलवे स्टेशन में कैसे होता है तत्काल टिकट में खेल इसके लिए दलाल अकबरपुर रेलवे पुलिस से लेकर काउंटर बाबू की मदद से दलाल टिकट को बुक कराने का काम करते हैं कई बार टिकटों की कालाबाजारी को लेकर खबरें प्रकाशित हुई दो दिन तक सब कुछ ठीक चलता है फिर उसी ढर्रे पर कायम हो जाते हैं दलाल रेलवे में तत्काल के टिकट सुबह 10 से 11 बजे से बुक होते है। खासकर इस भीषण गर्मी में एसी क्लास की टिकटों पर लंबा खेल चल रहा है। दलाल रोज नए-नए अत्याधुनिक पैंतरों के साथ मैदान में उतर रहे हैं, जबकि रेलवे उन पर अंकुश लगाने की प्रणाली बनाना तो दूर, फिलहाल उस दिशा में सोच भी नहीं पा रहा है। आम आदमी जहां आधी रात से ही तत्काल कोटे की टिकटों के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र के बाहर लाइन लगाए परेशान रहता हैं, वहीं रेल टिकटों के दलाल सुबह 10 से 11 बजे नेटवर्क ओपन होते ही महज चंद सेकेंडों में तत्काल टिकटों पर कब्जा कर लेते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article