मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दाऊद पुरा, काली फाटक स्थित शासकीय यूनानी चिकित्सालय बुरहानपुर के यूनानी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ऐजाज़ अनवर अंसारी ने बताया कि आयुष विभाग की गतिविधियों के तहत जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद कलीम अंसारी के संरक्षण मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में 11 जून 2019 मंगलवार को आंगनवाड़ी नंबर 3 सेक्टर 2 बेरी मैदान में एक निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 192 रोगी लाभान्वित हुए। इसी प्रकार आज 12 जून 2019 बुधवार को आंगनवाड़ी क्रमांक चार सेक्टर 2 बेरी मैदान में भी एक निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 105 रोगी लाभान्वित हुए। दोनों चिकित्सा शिविरों को सफल बनाने में दाऊदपुरा काली फाटक के यूनानी मेडिकल ऑफिसर डॉ एजाज़ अनवर अंसारी, चिकित्सालय की सेविका श्रीमती रंजना मांडवकर, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर वंदना इंगले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला सेवाड कर,श्रीमती सालीहा अंसारी एवं सहायिका श्रीमती शोभा और हीरा शाह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐजाज़ अनवर अंसारी ने इस कैंप में नवाचार करते हुए कैंप के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत के ज्वलंत मुद्दे जैसे बारिश में फैलने वाली बीमारियां और उससे बचने के उपाय, वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा और पानी के गिरते स्तर और पानी बचाने पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करके जनमानस को जागरूक किया।
