मप्र के भिंड जिला में हथियारों की बडी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | New India Times

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT; ​मप्र के भिंड जिला में हथियारों की बडी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | New India Timesभिंड जिला पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही जारी है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बडी संख्या में हथियारों को बरामद कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विधानसभा अटेर के चुनाव को दृस्टिगत रखते हुए थाना सुरपुरा क्षेत्रान्तर्गत अवैध हथियार तस्कर अपने साथी के साथ एक मोटर साइकिल से अवैध हथियारों को सप्लाई करने के लिए आ रहा है। एस पी द्वारा तुरंत थाना प्रभारी गोहद चौराहा एवं थाना प्रभारी सुरपुरा को मयबल के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर मोटर साइकिल चेकिंग के लिए तैनात किया गया। चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल क्र. आर जे 11 एस जी 7538 को रोका गया।तलाशी के दौरान आलू की बोरी में ने छुपा कर रखे हथियार बरामद हुए। पूछताछ में युवक का नाम मोहर सिंह पुत्र कन्हैया लोधी उम्र 35 साल, शंकर सिंह कुशवाह उम्र 22 साल दोनों निवासी खिल्ली थाना मनिया जिला धौलपुर (राजस्थान) बताया गया। बरामद किये गये हथियारों में 4 रायफल 315 बोर,1 रायफल 12 बोर,4 अधिया 12 बोर,2 अधिया 315 बोर,2 कट्टे12 बोर,2कट्टे 315 बोर,1 पिस्टल 32 बोर,10 राउंड 312 बोर,10 राउंड 12 बोर,कुल 16 अवैध हथियार 2 राउंड तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल जप्त कीईगई। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 25(1) क और 27 आर्म्स एक्ट के तहत 11/13 एमपीडीपीके एक्ट की कार्यवाही की गई और आरोपियों को जेल भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.