महाराष्ट में बड़े ही हर्षोल्लास से मनायी गयी रमजान ईद, बाजारों में रहा रौनक | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:महाराष्ट में बड़े ही हर्षोल्लास से मनायी गयी रमजान ईद, बाजारों में रहा रौनक | New India Times

पुरे देश मे जहा बेहद खुशनूमा माहौल मे रमजान ईद मनायी गयी वहीं इसी सादगीपुर्ण सौहाद्र के बीच जामनेर समेत तहसील में बडे हर्ष के साथ रमजान ईद मनायी गयी। जामनेर में कल सुबह ईदगाह मैदान पर नमाज अदा करने पधारे मुस्लिम भाईयों को शुभकामनाए देने के लिए सभी राजनितीक दलों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हाजरी लगायी।

शेंदुर्नी में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता श्री संजय गरुड ने ईदगाह मैदान पहुंचकर सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस वक्त उनके साथ सागरमल जैन, सुधाकर बारी तथा अन्य पदाधिकारी मौजुद रहे। इस मौके पर गरुड ने देश के विकास की कामना करते हुए भयानक सूखे से जूझ रहे सूबे और तहसील में माकूल मानसून के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस साल सूखे के कारण ईद पर मंदी का संकट साफ़ दिखायी पडा। जामनेर के अरफ़ात चौक में सजे साजोसामान के बाजार में छाया सन्नाटा ईद के कुछ रोज पहले छट गया। शिरखुर्मे की दावत के लिए बाजार में आया सूखा मेवा और खजुर की कीमतें इस बार आम लोगों की पहुंच से बाहर थी। कपडों और अन्य जरुरी चीजों की खरीदारी औसत रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article