योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

श्री चतुर्भुज क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल मैच में टेरा कला की टीम ने जीत हासिल कर ली है।
सिसवारा बनाम वारिसनगर सिसवारा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पवन के 4 छक्के 2 चौके की बदौलत 73 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में उतरी वारिसनगर की टीम ने अपने 8 विकेट खोकर 8 रनों से मैच हार गई।
सऊदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में राकेश सिंह की अच्छी गेंदबाजी से 6 विकेट चटकाए जवाब में उतरी टेरा कला की टीम ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर क्वार्टर फ़ाइनल मैच को जीत लिया।
इस मैच के आयोजक पुनीत मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मीकांत, लल्लू तिवारी, प्रमोद मिश्रा पप्पू गौतम सिद्ध कर मिश्रा आदि रहे।
