पत्रकारों ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए किया रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन, बड़ी संख्या में पत्रकारों व सम्मानित लोगों ने की शिरकत | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकारों ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए किया रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन, बड़ी संख्या में पत्रकारों व सम्मानित लोगों ने की शिरकत | New India Times

माहे रमजान के मुकद्दस व पवित्र पर्व पर मेघनगर के गेस्ट हाउस में रोजा इफ्तार पार्टी का शानदार प्रोग्राम युवा पत्रकार भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री निलेश भानपुरीया ने किया। रोजा इफ्तार पार्टी में भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हाजी जनाब सलीम शेरानी साहब, पूर्व सरपंच व वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरुषोत्तम प्रजापत, श्री अनूप भंडारी, जनाब रहीम शेरानी, युसूफ शेरानी, श्री दशरथ सिंह कठठा, जनाब फारुख शेरानी, श्री भूपेंद्र बरमंडलिया, जनाब जिया उल हक कादरी, श्री मनीष नाहटा जैन, जनाब जाकिर हुसैन शेख, जनाब निसार शेरानी, आदि पत्रकारों ने रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत की। रोजा इफ्तार के पहले शांति, अमन, चैन व भाईचारा पूरे मुल्क में कायम रहे इसके लिए दुआएं खेर की गयी।

पत्रकारों ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए किया रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन, बड़ी संख्या में पत्रकारों व सम्मानित लोगों ने की शिरकत | New India Times

इबादतों के पवित्र माहे रमजान में मुस्लिम समाज के साथ – साथ हिंदू समाज के लोग भी भीषण गर्मी में रोजा रखकर भाईचारे का परिचय देते हुए ईश्वर-अल्लाह की बंदगी में मशगूल हैं साथ ही भाईचारे की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में मासूम बच्चे भी रोजा रखकर व कुरान की तिलावत करते हुए खुदा की इबादत में मशगूल हैं।

By nit

One thought on “पत्रकारों ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए किया रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन, बड़ी संख्या में पत्रकारों व सम्मानित लोगों ने की शिरकत”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article