प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचल के गांव सजेली में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक रंगराजन इंदौर व अहमदाबाद के निजी होटल में कैटरिंग से संबंधित कार्य करता था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मेघनगर वसुनिया फालिये में रहने वाली किशोरी ने रंगराजन को लड़की की सगाई हो रही है। यह कहकर गुजरात बुलवाया जिसके बाद किसी बात को लेकर लड़का – लड़की में अनबन हो गई, किशोरी की किसी बात को बुरी लगने पर लड़के ने घर आकर फाँसी लगा ली व आत्महत्या का कदम उठाया। मृतक के परिजनों का यह भी कहना है कि लड़के ने लड़की का नाम टैटू हाथ मे बना रखा है व दो साल से अधिक समय से इनका प्रेम प्रसंग था। मृतक का शव परीक्षण होने के बाद काफी देर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घर के बाहर मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। फिलहाल मेघनगर पुलिस द्वारा मुस्तफा धारा 174 मृग कायम कर लिया गया है। बॉडी को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है पुलिस थाना में एसआई कटारा पूरे मामले की जांच कर रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.