मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित | New India Times

जिले में मतगणना के लिये तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को को यहाँ एलएनआईपीई कॉलेज में प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना के लिये तैनात अमले ने खासतौर पर ईवीएम में दर्ज मत गिनने की बारीकियाँ सीखीं। मतगणना अमले के साथ-साथ माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक व गणना सहायकों को भी प्रशिक्षित किया गया। सभी को बताया गया कि मतगणना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मतगणना के प्रशिक्षण के दौरान मतगणना प्रभारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंह सहित सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे। मतगणना अमले को मास्टर ट्रेनर्स श्री एस बी ओझा व डॉ. प्रवीण ओझा सहित अन्य मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.