संदीप शुक्ला, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को नवेगांव पुलिस की गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उनके कब्जे से 317 अंग्रेजी देसी क्वाटर कीमती करीब 29470 एवं एक मोटरसायकल बरामद हुई है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उप पुलिस महोदय द्वारा अबैध शराब पर कार्यवाही के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं इसी के चलते अनुविभागीय अधिकारी जुनारदेव के निर्देश में थाना नवेगांव क्षेत्र में पिछले 3 माह से लगातार कार्यवाही की जा रही है पूर्व में भी अंग्रेजी देसी शराब के 65 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है परंतु शराब सप्लाई करने वाले आंख मिचोली का खेल खेल रहे थे पर कहा जाता है कि कानून हाथ लंबे होते है ओर कल रात शराब तस्कर पुलिस के कब्जे में आ ही गए । कल रात थाना पर मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि मड़काधाना का रहने वाला सुनील यदुवंशी नई प्लेटिना मोटरसायकल से अपने साथी के साथ दो बोरियो में अवैध शराब भारी मात्रा में लेकर खुमखाल तालखमरा के रास्ते बोरदेही तरफ जाने वाले है सूचना पर थाना स्टाफ की पूरी टीम के द्वारा घेराबंदी कर तालखमरा रोड पर दो व्यक्ति सुनील यदुवंशी पिता चरनलाल यदुवंशी, बबलू उर्फ संतोष यदुवंशी पिता बुद्ध दोनो निवासी मड़काढाना, महेंदावीर को अबैध शराब 317 क्वाटर कीमती करीब 29470 मय मोटरसायकल के पकड़ा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी सुनील यदुवंशी थाना चांदामेटा में हत्या आरोपी रह चुका है। कार्यवाही में थाना के सम्पूर्ण स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
