साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहतरमा रेशमा सोलंकी के मार्गदर्शन में मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रमजान एस खत्री की तरफ से आज शुक्रवार 17 मई 2019 को पत्रकार कक्ष मीरा भाईंदर महानगरपालिका मुख्यालय में पत्रकारों के लिए दावते रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में रोजा इफ्तार करने से पहले मौलाना अख्तर अली वाजिद उल कादरी साहब ने कुरान शरीफ की तिलावत से शुरुआत की और मुल्क की तरक्की व अमन शांति, भाईचारा कायम रहे उसके लिए दुआ की। इस कार्यक्रम में मीरा भयंदर शहर के सम्माननीय वरिष्ठ पत्रकार व संपादक ने शिरकत की। रमजान खत्री साहब ने उन सभी का आभार प्रकट किया जो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुस्लिम महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग किया।
