जननी एक्सप्रेस में लगी आग, थोड़ी ही देर में एंबुलेंस हुई जलकर खाक | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जननी एक्सप्रेस में लगी आग, थोड़ी ही देर में एंबुलेंस हुई जलकर खाक | New India Times

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी एक्सप्रेस के रूप में मारुति वैन को लगाया गया है जिसके चलते कई दुर्गम रास्तों पर यह छोटे होने के कारण नहीं पहुंच पाती है वहीं कुछ निजी वाहनों को अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत से अनफिट मारुति वैन वाहनों को जननी एक्सप्रेस के रूप में चलाया जा रहा है जो की खटारा एवं अनफिट हैं। ऐसा ही मामला डबरा बल्ला के डेरा के पास नहर वाले रोड का सामने आया है जहां एक मारुति वैन किसी प्रसूता महिला को लेने के लिए जा रही थी कि रास्ते में ही अज्ञात कारणों के चलते उसमें आग लग गई और वह देखते ही देखते मौके पर जलकर खाक हो गई। मामला तो तब बिगड़ा जब पास में खड़ी एक मारुति 800 कार भी मारुति वैन में लगी आग की लपटों से जल गई। वहीं मारुति 800 कार मालिक का कहना है कि रात को 2:00 बजे आग लगी है, जब तक हम बाहर निकलते तब तक आग काफी तेज हो चुकी थी जिसके कारण हमारी कार भी जल गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.