घर - घर दस्तक देकर बीएलओ बांट रहे हैं मतदान पर्चियां | New India Times

रहीम शेरानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

घर - घर दस्तक देकर बीएलओ बांट रहे हैं मतदान पर्चियां | New India Times

झाबुआ जिले सहीत राणापुर में भी लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलआे घर-घर मतदाता पर्ची बांट रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के 7 वें चरण में 19 मई को मतदान लेकर मतदाताआें को जागरूक करते हुए बीएलआे सवसिंह ढाकिया व नगर के सभी बीएलआे घर-घर जाकर मतदाता पर्ची बांटी जा रही हैं।

घर - घर दस्तक देकर बीएलओ बांट रहे हैं मतदान पर्चियां | New India Times

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पर्ची में मतदाता का नाम, फोटो, मतदान केंद्र, मतदाता क्रमांक व कक्ष क्रमांक स्पष्ट रूप में उल्लेखित है साथ ही बीएलआे द्वारा अपने मत की महत्वता बताते हुए सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने की बात बताई जा रही है। वहीं मतदान केन्द्र क्र. 302 भूरीमाटी के मतदाताओं को बीएलआें राजेन्द्र माहेश्वरी द्वारा विवाह समारोह में नोतरा-ममेरा के कार्यक्रम में जाकर मतदाताओं को मतदाता पर्चीयां देकर निष्पक्ष एवं शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article