बाल विवाह एक सामाजिक बुराई: कलेक्टर अनुराग चौधरी | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बाल विवाह एक सामाजिक बुराई: कलेक्टर अनुराग चौधरी | New India Times

बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है। समाज में इस कुप्रथा का स्वरूप बहुत ही भयावह है। इसलिए इसे रोकने के लिये हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। मंगलवार 7 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बड़ी संख्या में विवाह आयोजित किए जायेंगे। जिनमें बाल विवाह होने की संभावना भी हो सकती है जो कि एक अपराध है। ग्वालियर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने सभी से अपील की है कि वे इस सामाजिक बुराई को रोकने में सहयोग करें। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने विवाह कराने वाले आयोजकों, धर्मगुरू, समाज के मुखिया, प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई, कैटर्स, बैंड वाले, ट्रांसपोर्ट आदि सेवायें प्रदान करने वालों से भी अनुरोध किया है कि वे उम्र संबंधी प्रमाण-पत्र का परीक्षण के पश्चात ही अपनी सेवायें दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.