कलेक्टर ने किया सिवनी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने किया सिवनी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण | New India Times

सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने शनिवार 4 मई को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण में उन्होनें जिला चिकित्सालय के आईसीयू, पुरुष एवं महिला वार्ड, ओपीडी, मेडिकल सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होनें विशेष रूप से साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल तथा पर्याप्त कूलर पंखों की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अव्यवस्थित साफ सफाई व्यवस्था के लिए अनुबंधित फर्म के प्रबंधक को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। मेडिसिन स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा उपलब्ध मेडिसिन स्टॉक एवं कम्प्यूटर के रिकार्ड में अंतर पाए जाने पर स्टोर प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने किया सिवनी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर प्रवीण सिंह अपने निरीक्षण में जिला चिकित्सालय की सभी शाखाओं में पहुंचे तथा कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा उपस्थिति पंजी का मिलान कर अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना तथा संबंधित डॉक्टर्स को निराकृत करने के निर्देश देने के साथ ही प्रतिदिन मरीजों के अतिरिक्त मरीजों के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी लोकनिर्माण विभाग को हॉस्पिटल के प्रगतिरत मरम्मत कार्यो को तीव्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.