जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में दिया मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में दिया मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

सीतापुर में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के क्रम में पांचवें चरण के अंतर्गत जनपद सीतापुर लोकसभा सीट पर 6 मई को होने वाले मतदान को दृष्टिगत रखते हुए आज 4 मई को जिला अधिकारी अखिलेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार तथा सामान्य प्रेक्षक गण लोकसभा क्षेत्र सीतापुर द्वारा पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त अर्ध सैनिक बल, नागरिक, पुलिस व होमगार्ड के अधिकारियों व कर्मचारी गणों को ब्रीफिंग कर मतदान के दिन अर्ध सैनिक बलों व पुलिस कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों कर्तव्य के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अर्ध सैनिक बलों के साथ अधिकारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.